6 सितंबर राशिफल: आज आपके लिए भाग्यशाली रहेगा गुरुवार का दिन, मिल सकती है ये बड़ी खुशखबरी

भोपाल। 6 सितंबर 2018 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। बता दें कि 6 सितंबर 2018 से न्यायधीश माने जाने वाले ग्रह शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि 8 अप्रैल 2018 को वक्री हुए शनिदेव धनु राशि में 6 सितंबर की शाम को मार्गी होंगे। क्रूर ग्रह शनिदेव व्रकी चाल से अब मार्गी होकर कई राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत बना रहे हैं। ये कुछ राशियों की किस्मत खोल सकते हैं। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन....
मेष

आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ।
वृषभ
आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। संभव हो तो आज के दिन न ही किसी से कर्ज लें और न ही किसी को कर्ज दें।आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रवैया अपनाने से लाभ होगा।
मिथुन
घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपका दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा।
कर्क
सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मानहानि हो सकती है अतः सावधान रहें। गलतफहमी दूर करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह
आ़ज आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा ज़िन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है। उत्तम भोजन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है।
कन्या
आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पदोन्नति होने के अवसर मिलेगें।
तुला
आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आज आप नए काम की शुरुआत के लिए प्रयास करेंगे। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेगें। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक
आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस कर सकते हैं। पानी से दूर रहें।
धनु
जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
मकर
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। गणेशजी सलाह देते है कि कानूनी मामलों में आज दखल नहीं करें।
कुंभ
केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें।यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। पेट-दर्द सता सकता है। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता हो सकती है।
मीन
सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। वाद-विवाद से बचने की सलाह है। दस्तावेजों से जुड़े कार्य करने में सावधानी रखें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। अपने संबंधों का इस्तेमाल करें, सफलता मिलेगी।

Comments